हमीरपुर: श्राद्ध का खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से कुक की दर्दनाक मौत

हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की कक्कड़ पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंडी जिले से श्राद्ध का खाना बनाने आए एक कुक ज्ञान चंद की प्रेशर कुकर फटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सरकाघाट तहसील के परनोह गांव का निवासी ज्ञान चंद बुधवार सुबह भडथू गांव में दीना नाथ के घर श्राद्ध का खाना बना रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब वह दाल को पकाने के बाद कुकर उतार रहा था, तभी अचानक कुकर का ढक्कन फट गया और सीधे उसके चेहरे और छाती पर लगा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। उसके भाई शेर सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से कुक का काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

windows 8 pro activator ✓ Activate Windows 8 Pro 32/64 Bit Now

Windows 8 Pro activator ✓ activate 32-bit & 64-bit versions ➤ access full features ★ easy-to-use tool for Windows 8 and 8.1 activation without product key

probe

probe

कैडेट कृतिका ने माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास हिमाचल की शान बनीं

सोलन, एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन को गर्व है...

हिमाचल में दिव्यांग सेवा अभियान का गौरवपूर्ण समापन

ब्रह्माकुमारीज ने दी सेवा, सम्मान और सशक्तिकरण की मिसाल” शिमला,...